Connect with us

उत्तराखण्ड

आज से 4 जून तक नहीं बनेंगे आधार कार्ड और न ही संशोधन होगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से प्रसाशन ने लगाई रोक
देहरादून।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से अब आधार कैंपों में आधार कार्ड बनवाने और इससे जुड़े कार्य में 20 मार्च से चार जून तक के लिए ब्रेक लग गया है। मंगलवार को आधार कैंप चार जून तक बंद होने की सूचना के बाद रानीपोखरी पंचायत घर में आधार कार्ड से जुड़े कार्य करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
रानीपोखरी पंचायत घर सहित कई दूसरे आधार कैंपों में आधार कार्ड बनाने के साथ इससे जुड़े कार्य किए जाते हैं। 20 मार्च से चार जून तक आधार से जुड़े कार्य बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। रानीपोखरी में आधार कैंप बंद होने की सूचना पर सोमवार और मंगलवार को 136 लोगों के आधार कार्ड बनाए या उससे जुड़े कार्य किए गए। मंगलवार को कई दिव्यांगों ने भी पंचायत घर में कैंप में जाकर कार्य करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  गाँवो को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी

Select Language

Advertisement