Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
मुआवजा का समाधान नहीं, दोषियों को सजा, मृतकों आश्रितों को नौकरी दे सरकार: उत्तराखंड लोक वाहिनी

अल्मोड़ा। चमोली मे करन्ट लगने से 16 लोगो की मौत पर उत्तराखण्ड़ लोक वाहनी ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उलोवा ने नेता जगत रौतेला ने कहा है कि राज्य बनने के बाद राज्य की हालत अत्यधिक खराब व अधिकारी लापरवाह हो गये है। चमोली की यह घटना दर्शाती है कि इस घटना में लोगों को बचाने जा रहे पुलिस कर्मी भी झुलस कर शहीद हो गये, ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक व्यक्ति की मौत के बाद भी पावर कट नहीं हुआ और पन्द्रह अन्य लोग इसकी चपेट मे आ गये। इस अव्यवस्था के लिये जिम्मेदार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्द होना चाहिये। सम्बन्धित मन्त्री को इस घटना की की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिये । उ लो वा ने मांग की है कि मृतक परिवारों को मुवावजा देना ही काफी नहीं है दोषियों को सजा के साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी रोजगार दिया जाय। शोक व्यक्त करने वालों में उलोवा के वरिष्ट नेता जगत रौतेला , पूरन चन्द्र तिवारी , जंगबहादुर थापा , अजयमित्र सिंह बिष्ट, अजय मेहता, मु हारिस , हरीश मेहता , दयाकृष्ण काण्ड़पाल आदि मौजूद रहे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›