Connect with us

उत्तर प्रदेश

नोएडा के छात्र ने फेसबुक लाइव पर कर दी ऐसी हरकत अमेरिका से लेकर दिल्ली-यूपी तक मची खलबली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लाइक और कमेंट के लिए जहर पीने का किया ड्रामा, पुलिस आधी रात घर पहुंची तो सोता हुआ मिला छात्र

नोएडा। फेसबुक पर लाइक और कमेंट के लिए 10वीं के छात्र ने जहर गटकने का ड्रामा का लाइव वीडियो बनाया तो अमेरिका से लेकर दिल्ली और नोयडा में हलचल हो गई। पुलिस की नींद उड़ गई। लाइव वीडियो में छात्र ने …बॉय-बॉय ऑल, मिस यू भाइयो..लिखकर इंटरनेट बंद कर दिया। अमेरिका कैलिफोर्निया में फेसबुक ऑफिस की टीम ने वीडियो देखा तो
भारत सरकार को अलर्ट भेजा। अलर्ट मिलते ही दिल्ली और नोयडा पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस छात्र के घर पहुंची तो वह सोया मिला। पूछताछ के बाद ड्रामा करने का खुलासा हुआ। अलर्ट मिलने पर पुलिस ने आधी रात करीब 2 बजे आईपी एड्रेस के जरिए छात्र की लोकेशन की तलाश की। रात 2 बजे 50 घरों के दरवाजे खटखटाए। फोटो दिखाकर लोगों से पूछा। तब जाकर छात्र के घर का पता चला। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जब पुलिस छात्र के घर पहुंची तो वह आराम से सो रहा था। पुलिस को देखकर वह और उसके माता-पिता घबरा गए। परिवार के साथ छात्र किराए के मकान में रहता है। इसके बाद छात्र को अस्पताल लेकर आया गया। उसका मेडिकल कराया गया।
पूछताछ करने पर छात्र ने बताया कि लाइक के लिए उसने नाटक किया था। मंगलवार रात वह फेसबुक पर लाइव हुआ और मच्छर मारने वाली दवा की शीशी में पानी भरकर पीने की एक्टिंग की। इसके बाद बेहोशी की एक्टिंग करने लगा।

Select Language

Advertisement