Report by : CWN Desk
Published at :
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा। इलेक्शन कमीशन 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी करेगा।
नामांकन के लिए आखिरी तारीख 21 जून होगी। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी। इसके बाद 19 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। आयोग के अनुसार, 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए। उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। इनमें से एक सीट पर निधन तो एक पर इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है। बदरीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं मंगलौर सीट पर श्री सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›