Connect with us

उत्तर प्रदेश

अब होटल में तंदूर पर थूककर रोटी बनाने वाले का वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो गया है। इस होटल पर नरेश चिकन कॉर्नर लिखा है। 
वीडियो वायरल करने वाले लोगों का आरोप है कि होटल अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित है। यहां तंदूर पर रोटी बनाने वाला कर्मचारी रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि थूककर रोटी बनाने की घटना से होटल पर आने वाले कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने होटल संचालक और कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। रोटी पर थूकने की वीडियो वायरल होने के बाद होटल संचालक ने कर्मचारी बदल दिया। इसके बाद होटल पर आए दूसरे कर्मचारी ने भी थूककर रोटी बनानी शुरू कर दी, जिसे देखते ही लोगों ने वीडियो वायरल कर दी। 
पिछले कुछ दिनों से कहीं रोटी तो कहीं जूस में थूकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से इस मामले में हाफिज नवाब अली का कहना है कि इस्लाम में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी जायज नहीं है। ये कोई साजिश है।
गाजियाबाद के लोनी में जमीयत उलमा ए हिंद के महासिचव हाफिज नवाब अली ने कहा कि जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर अपने स्तर से भी इन मामलों की जांच कराई जा रही है। अब तक आए मामलों से संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कोई भी इंसान इस तरह की घटिया हरकत नहीं कर सकता।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ऐसी हरकतें जायज नहीं हैं। जो लोग खाने पीने की चीजों में मिलावट करते हैं, उनमें थूकते हैं और पेशाब मिलाते हैं, उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा करने वाले पर आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके प्रतिष्ठान को हमेशा के लिए बंद करा देना चाहिए।
पिछले कुछ दिनों में सामने आए मामले 
• छुटमलपुर में एक किशोर होटल पर रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था।
• गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी।
• गाजियाबाद में ही जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने की घटना हुई थी।
• गाजियाबाद के ही लोनी क्षेत्र में थूक लगाकर नान बनाने की घटना सामने आई थी।
• मेरठ में शादी समारोह में भी थूक लगाकर नान बनाने की घटना सामने आई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement