Report by : Paras Bisht
Published at :
अब मेयर जोगेंद्र ने हेमंत गोनिया को पुरस्कार दिए जाने के लिए सीएम को भेजा पत्र
अब मेयर जोगेंद्र ने हेमंत गोनिया को पुरस्कार दिए जाने के लिए सीएम को भेजा पत्र

सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं हेमंत, जरूरतमंदों के लिए मसीहा है गोनिया

हल्द्वानी। विधायक सुमित हरदेश के बाद अब नगर निगम के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने भी समाजसेवी हेमंत गोनिया के कार्यों की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री पुरस्कार देने की संस्तुति की। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मेयर ने कहा है कि हेमन्त गौनिया समाजसेवी हैं।
लॉकडाउन के दौरान दो साल तक अपने संसाधनों से टीम के साथ मिलकर हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल जिले में निशुल्क सैनिटाइज अभियान चलाया, जिसमें इनकी टीम द्वारा पुलिस के सभी थाने-चौकियों, गली-मोहल्ले, गांवा में निशुल्क सैनिटाइज किया एवं सरकारी दफ्तरों, सरकारी विद्यालयों को भी सैनिटाइज करवाया गया। हल्द्वानी क्षेत्र में डेंगू मलेरिया का फॉगिंग छिड़काव और लोगों में जागरूकता लाने का कार्य भी इनके द्वारा किया। इनके द्वारा गरीब, बेसहारों की सहायता तथा विधवा पेंशन विकलांग, पेंशन, वृद्धा पेंशन लगाये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किया जाता है। दिव्यांगों को हीलचेयर, बैसाखी व कृत्रिम अंग भी निशुल्क इनकी संस्था द्वारा दिये जाते हैं। उनके इलाज, दवाई, कपडे भोजन व खून आदि के व्यवस्था भी इनके द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
हेमन्त आरटीआई के माध्यम से अनकों प्रकरणों पर कार्यवाही करा चुके हैं। श्री गौनिया स्वयं 40 प्रतिशत विकलांग है। परन्तु इसके उपरान्त भी इनके द्वारा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। हेमन्त गौनिया समाज सेवी द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत करने की संस्तुति की है।
इससे पूर्व हल्द्वानी विधायक श्रीमान सुमित हिरदेश, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला  तोलिया, हल्द्वानी मटर गली व्यापार मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर के लिए संस्तुति कर हेमंत गोनिया के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›