Report by : Paras Bisht
Published at :
होली की संध्या पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हल्द्वानी, लोगों से मुलाकात कर किया अभिवादन

भाजपा से निष्कासित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह की सीएम ने कराई घर वापसी
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार की शाम हल्द्वानी पहुंचे। होली रंग के बाद मुख्यमंत्री ने जनता से मिलकर उनका अभिवादन किया।
हल्द्वानी पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत के घर में उनसे मुलाकात की। सीएम धामी आज रात्रि विश्राम अमरदीप होटल में करेंगे। उसके बाद 27 मार्च को अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने रुद्रपुर जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में चतुर बोरा की घर वापसी की है। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से निष्कासित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा की एक बार फिर से घर वापसी हो गयी है। मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में चतुर बोरा को फूल माला पहनाकर पार्टी में वापसी कराई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। एक समय था जब कांग्रेस ने उत्तराखंड की उपेक्षा करने का कार्य किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देवभूमि विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रही है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देकर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›