Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने किया पथराव

गाजियाबाद में हुई घटना, पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे टूटा
देहरादून।
देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। गनीमत रही पत्थर ट्रेन के अंदर नहीं गया नहीं तो यात्री घायल हो सकते थे। पूर्ण रूप से भारत में बनी इस ट्रेन को बीते साल 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए हरी झंडी दिखाई थी।
अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस ट्रेन में उपद्रवियों ने पथराव किया है। रविवार को भी दून से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में गाजियाबाद के पास उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›