Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में छद्मवेशी ठगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू, आस्था के नाम पर धोखाधड़ी पर सख्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले छद्म भेषधारियों पर अब सरकार सख्त रवैया अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई प्रदेशभर में उन लोगों के विरुद्ध होगी जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठगने और भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के एनएच के पास स्वांला पर फिर से मलबा आने से यातायात बाधित, 300 यात्री फंसे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे पौराणिक काल में असुर कालनेमि ने साधु का रूप धरकर लोगों को धोखा दिया था, वैसे ही आज समाज में कई कालनेमि सक्रिय हैं जो आस्था का चोला पहनकर पाखंड और ठगी फैला रहे हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंच रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाज में धार्मिक विश्वास बनाए रखने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। प्रशासन अब छद्म साधुओं पर कड़ी नजर रखेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement