Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू: साधु-संतों के भेष में ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में अब साधु-संतों का छद्म रूप धारण कर लोगों को ठगने वालों पर शिकंजा कसेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अधिकारियों को ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू करने के निर्देश दिए। यह अभियान ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगा, जो धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा की आड़ में पाखंड फैलाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, और यहां आसुरिक प्रवृत्ति वाले लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग साधु-संतों का झूठा भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठग रहे हैं, वे समाज और धर्म दोनों के लिए घातक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर इंटरस्टेट समन्वय बैठक सम्पन्न, सुरक्षा और समन्वय पर रहा विशेष जोर

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिससे धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंच रही है और सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन मामलों में तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और खेल विभाग के प्रचार रथ को किया रवाना

कालनेमि‘ नाम का यह अभियान रामायण से प्रेरित है। राम-रावण युद्ध के दौरान हनुमान जी को संजीवनी बूटी लेने जाते समय एक राक्षस कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास किया था। लेकिन जब उसका असली रूप उजागर हुआ, तो हनुमान जी ने उसका वध कर दिया था। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य में इस प्रकार के ‘कालनेमियों’ को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement