Connect with us

हरिद्वार

पटवारी पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपियों के “मौसेरे भाई और छात्र” की गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का मिला था जिम्मा

एसआईटी हरिद्वार की दिन रात की कड़ी मेहनत का नतीजा आया सामने, लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण”

एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी। अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी SIT ने विवेचना और गिरफ्तारी में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से दबोचा।
प्रकरण के मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के मौसेरे भाई अभियुक्त देवी सिंह व अभियुक्त राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25=25 हजार रुपए बतौर एडवांस लिए थे, जो इनके द्वारा खर्च करना बताया गया। रिजॉर्ट में आए अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। विवेचना प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला को तीन युवकों ने हिप्नोटाइज कर गहने उतारे, युवक फरार

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. देवी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम टिपारा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
  2. धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम लालवाला मजवता थाना बुग्गावाला हरिद्वार
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल चार्ज करते समय ब्लास्ट, हादसे में युवक की मौत

ये हैं अब तक गिरफ्तार 15 अभियुक्त –
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू

  1. दीपक
  2. सौरभ
  3. अंकुश
  4. अभयराम
  5. सुरेश उर्फ मनत्तू
  6. देवी सिंह (नई गिरफ्तारी)
  7. धर्मेंद्र कुमार (नई गिरफ्तारी)

Select Language

Advertisement