Report by : कालू वर्मा
Published at :
कांग्रेसी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का थाने के सामने प्रदर्शन

भाजपाइयों पर लगाए जमीनों, भवनों पर कब्जे, पेपर लीक के संगीन आरोप
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने नगर कोतवाली के सामने शहीद पार्क में भूमाफियाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरली मनोहर ने आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे जमीन से जुड़े मामले हो, पेपर लीक का मामला हो या नशे से जुड़ा मामला हो भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है।
पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि भू माफियाओं को भाजपा नेता संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरी हरिद्वार में आश्रम के कब्जे को लेकर एक भाजपा नेता का नाम शासन और प्रशासन की शह पर छुपाया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि  भाजपा नेता का नाम उजागर किया जाए, उसके खिलाफ भी षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि आश्रम पर कब्जे के मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और पीड़ितों को न्याय दिया जाए।
पार्षद कैलाश भट्ट व युवा कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि आश्रम पर कब्जें के मामले में संलिप्त सभी लोगोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएग। यदि कार्रवाई नहीं की गयी तो कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे। युवा नेता वरुण बालियान व अंकित चौहान ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। धरने में पार्षद उदयवीर चौहान, जफर अब्बासी, रियाज अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, अरूण राघव, रवि ठाकुर, नवीन सैंस, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा, संजय वाल्मीकि, जसवंत चौहान, दीपक कोरी, विक्रम भाटिया, शिवम चौहान, अमन यादव, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›