Report by : CWN Desk
Published at :
पालतू तोता के गायब, ढूंढने वाले को 10 हजार इनाम के लगाए पोस्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तोता के गायब होने पर न सिर्फ गलियों में पोस्टर लगाए गए हैं, बल्कि उसे खोजने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा. तोते के गायब होने के कारण पशुप्रेमी आशुतोष ने ये इनाम रखा है. आशुतोष ने तोते को बचपन से ही पाला था. तोता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था. अब उसके लापता हो जाने से वो काफी परेशान हैं. उन्होंने पोस्टर में नंबर भी दे रखा है, ताकि कोई भी उनके तोता को देखे तो उसकी सूचना उन तक आसानी से पहुंच जाए.
वैसे तो दुनिया में लोग प्रकृति के साथ-सा पशु पक्षियों से भी प्रेम करते हैं, लेकिन कहीं-कहीं लोगों की अपने पालतू पशु पक्षियों से इतना प्रेम हो जाता है कि वह उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं. अयोध्या नील जिले की नील बिहार कॉलोनी में रहने वाले शैलेश कुमार को लेकर शहर में खूब चर्चाएं हो रही है. दरअसल शैलेश कुमार ने एक तोते को पाला था. मिट्ठू तोता परिवार की तरह था कुछ दिन पहले ही से शैलेश कुमार के घर में रहने वाला तोता अब लापता हो गया. अब उनका पूरा परिवार मिट्ठू को ढूंढने में लगा है. शैलेश कुमार ने मिट्ठू को पकड़कर लाने वाले को दस हजार इनाम देने का इश्तिहार भी छपवा दिया है. शैलेश कुमार ने मिट्ठू की फोटो भी पोस्टर में छपवाया है.
पोस्टर में मिट्ठू की पहचान बताई गई है. पोस्टर में लिखा है कि मिट्ठू की गर्दन पर कंठ का निशान है और इस पोस्टर को शहर की दीवारों पर चिपकाया गया है, ठीक उसी तरह कैसे किसी शख्स के गायब होने पर उसकी फोटो उसके निशान के साथ-साथ पता बताने के लिए बकायदा कई मोबाइल नंबर भी लिखा जाता है. आशुतोष पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनका मिट्ठू जल्द से जल्द उन्हें मिल जाए.
मिट्ठू जब बहुत छोटा था तो घायल अवस्था में उन्हें मिला था उन्होंने मिट्ठू की देखभाल की और उसे परिवार के सदस्य की तरह पहले पोशाक है. हालांकि, मिट्ठू को कभी पिंजरे में कैद कर कर नहीं रखा गया. मिट्ठू घर में ही उड़ान भरता था, लेकिन एक दिन उड़ान भरते-भरते मिट्ठू घर की दीवारों को पर कर आसमान की तरफ चला गया. उसके बाद से मिट्ठू को ढूंढा जा रहा है. हालांकि, मिट्ठू उन्हें देख लेगा तो उनके पास आ जाएगा लेकिन अभी तक मिट्ठू से शैलेश का आमना-सामना नहीं हो पाया है. आज एक हफ्ते हो गए हैं.

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›