Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से मारा छापा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जेल प्रशासन में हड़कंप, मच गया। जेल में नहीं मिली कोई अव्यवस्था
हल्द्वानी।
उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। बता दें कि, इस तरह से छापा पूरे राज्य में एक साथ मारे गया।
उपकारागार में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं, कैदियों में हड़कंप मचा रहा। बताया गया है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि छापे में ऐसा कुछ नहीं मिला। इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। साथ ही छापे में फिलहाल प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement