Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून एयरपोर्ट पर 232 करोड़ का घोटाला, एएआई का वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार

हल्द्वानी/नैनीताल। नशे के खिलाफ चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई कर अवैध चरस और गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक मोटरसाइकिल भी सीज कर ली। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के बाद की गई।
हल्द्वानी: पंचायत घर के पास से 944 ग्राम चरस बरामद
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र एवं सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, एसओजी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह की टीम ने हल्द्वानी के पंचायत घर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या UA 04 B 1500 से आरोपी रविंद्र आर्य उर्फ रवि पुत्र प्रीतम निवासी प्रेमपुर लोझानी, आनंदपुर मुखानी, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 944 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹1,88,000 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
एसओजी/पुलिस टीम – निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी एसओजी, उ.नि. फिरोज (एसओजी), उ.नि. मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर), का0 अरुण राठौर, का0 संतोष बिष्ट, का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा, का0 नीरज।
बेतालघाट: 4.880 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में बेतालघाट पुलिस ने बेतालघाट-भुजान मार्ग पर रातौड़ा पुल से करीब 100 मीटर पहले चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी दीपक उर्फ दीपक दिवाकर पुत्र सत्यपाल, निवासी पंजाबी कॉलोनी, गुल्लर घट्टी थाना रामनगर, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 4.880 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK19 B 3583 पल्सर N-160 भी सीज की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में NDPS Act की धाराओं के अंतर्गत FIR संख्या 13/2025 दर्ज कर दी गई है।
बेतालघाट पुलिस टीम – उप निरीक्षक हरि राम, का0 दीपक सिंह रावत, का0 दीपक सिंह सामंत।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›