Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी पर आत्महत्या करने पहुंची युवती को पुलिस ने बचाया

हरिद्वार। सहारनपुर निवासी कन्हैया ने हरकी पैड़ी चौकी पर सूचना दी कि उसकी बहन शिवानी (उम्र 24 वर्ष) पारिवारिक विवाद के चलते हरिद्वार आकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी SI संजीत कंडारी, HC संजय पाल एवं का0 भूपेंद्र गिरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में सघन तलाश की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शिवानी को सकुशल ढूंढ निकाला और चौकी लाया। इसके बाद युवती को उसके भाई कन्हैया और जीजा सनी सैनी के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। हरकी पैड़ी चौकी की सजग पुलिस टीम की तत्परता से एक जान बचाई जा सकी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›