Report by : CWN Desk
Published at :
फेसबुक लाइव कर गोमती नदी में कूदकर की आत्महत्या

पड़ोसी को ठहराया मौत का जिम्मेदार, 3 मिनट रहा लाइव, शव बरामद हुआ

लखनऊ। ‘एक युवक फेसबुक लाइव करके गोमती नदी में कूद गया। पुल पर खड़े होकर वह करीब 3 मिनट तक लाइव रहा। उसने कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
अपने परिवार को भी संदेश दिया। पत्नी समेत परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचे वह नदी में छलांग लगा चुका था। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव खोजना शुरू किया। करीब 36 घंटे बाद शव को निकाला जा सका। उसके घर से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट, फेसबुक लाइव वीडियो फुटेज और पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक हजरतगंज स्थित लाप्लास कॉलोनी निवासी निजी संस्थान में सफाई कर्मी राहुल आर्या
है। लाइव आते ही उसने कहा, मेरी संजना (पत्नी) और बच्चों को नुकसान न हो। बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद ये कदम उठा रहा हूं। मेरा मोबाइल मेरी बीवी को देना । गाड़ी बच्चों को देना। पड़ोसी सुजीत वर्मा, उसकी लड़की और भांजी कुछ विडियो बनाकर परेशान कर रहे हैं।
गोमती नगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›