Connect with us

हरिद्वार

धामी सबसे हैंडसम सीएम चुने जाना हमारे लिए गौरव की बात: सतपाल महाराज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

न्यूज एजेंसी के सर्वे में देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री चुने गए पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार। एक न्यूज एजेंसी के सर्वे में देश के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री चुने जाने से पार्टी और मंत्रियों में खुशी की लहर है। देश के सबसे हैंडसम सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी गर्व महसूस करते हुए उनकी नजर उतारते हुए काला टीका लगाने की बात कही है। बुधवार को हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के सबसे हैंडसम, खूबसूरत मुख्यमंत्री चुने गए हैं ये हमारे लिए बहुत ही गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के अंदर पहाड़ों में रहने वाले लोग देवता समान होते हैं और बड़े ही सुंदर होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे सुंदर चुने गए और वो हमारे सबसे अच्छे और खूबसूरत मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काला टीका जरूर लगाएं और निश्चित ही उनकी नजर भी उतारी जानी चाहिए।

Select Language

Advertisement