Connect with us

हल्द्वानी

प्रियंका गांधी बोलीं, अगर 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ तो IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…?

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार पहुंची प्रियंका
रामनगर।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शनिवार को उत्‍तराखंड के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कई सवाल पूछ डाले।
बता दें कि आज शनिवार को उत्‍तराखंड में प्रियंका गांधी की दो जनसभा हैं। जिसमें से पीरुमदारा में उन्‍होंने पहली जनसभा करी। इसके बाद वह रुड़की की जनसभा के लिए रवाना हो गईं।।
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी पीरुमदारा किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी (भाजपा) पूर्ण सत्ता है। कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए।
कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया? IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…? अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”
कहा कि ‘आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों-भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला। आप देश के किसी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भ​र्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।’
आप देश के किसी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता जनसभा की तैयारियों को शुक्रवार देर रात तक अंतिम रुप देने में जुटे रहे। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा एजेंसी सतर्क थी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक कंपनी आईटीबीपी, दो प्लाटून आइआरबी, करीब 12 इंस्पेक्टर के अलावा कुमाऊं से भी पर्याप्त फोर्स बुलाई गई। प्रियंका की चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement