Connect with us

उत्तर प्रदेश

वरमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन के पेट खराब, अस्पताल में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी की दावत का खाना खाकर 100 लोग बीमार
सुल्तानपुर में एक शादी समारोह में एक-एक कर 100।लोग बीमार हो गए। वरमाला से पहले ही दूल्हा और दुल्हन अस्पताल पहुंच गए। बाराती और घराती समेत करीब 100 लोगों को पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। सभी आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए गए।
मामला जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सिरखिपुर गांव का है। गांव में अमरजीत की बेटी सोनी की बारात जौनपुर जिले के शाहगंज के राजापुर गांव से आई थी। रात 9 बजे बारातियों ने द्वार पूजन के बाद आगे के कार्यक्रम के लिए एंट्री ली। नाश्ता – पानी करने के बाद सभी की हालत खराब होने लगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement