Report by : कालू वर्मा
Published at :
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी से धामी ने की शिष्टाचार भेंट
हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल स्थित महानिर्वाणी आश्रम पहुंचकर मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी जी से शिष्टाचार भेंट की।जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, पूर्व कैबिनेट म्ंत्री श्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, महन्त देव गिरि जी, महन्त कृष्णानन्द गिरिजी, महन्त चन्द्र मोहन गिरिजी सहित साधू-सन्त उपस्थित थे।