Report by : Paras Bisht
Published at :
बारिश का कहर : नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर विदरामपुर गांव के समीप सड़क टूटी, हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर क्वारब के पास यातायात ठप

हल्द्वानी। हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे की पुलिया कालाढूंगी के पास विदरामपुर गांव के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते देहरादून से हल्द्वानी आदि जगहों से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज सुबह यह हल्द्वानी देहरादून स्टेट हाईवे की पुलिया भी तेज बहाव के चलते काफी हद तक बह गई वहीं सुरक्षा को लेकर कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली ,लोकनिर्माण विभाग ,और राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से तेज बहाव वाली जगह का निरीक्षण किया और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील भी की।कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कर आवाजाही सुचारू करे वही किसी आपदा से निपटने के लिए एसडीएम कालाढूंगी ने 05942242222 नंबर जारी किया।
वहीं हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर क्वारब के पास भूस्खलन आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर यातायात बंद कर दिया है। देर रात से लगातार हो रही बारिश से खतरा बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटे से नैनीताल जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से लगातार पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जल भराव और नदियों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में भी भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो कई मोहल्लों में पानी भर गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›