Report by : CWN Desk
Published at :
नए साल की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

देहरादून। राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। उक्त पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश होने के आसार हैं। 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि यूएसनगर और हरिद्वार में बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी गया किया है। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 23.1 एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›