
लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां के हजरतंगज इलाके में एक इमारत की छत गिर गई है। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई है। इस घटना में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि भारी बारिश के कारण इस इमारत की छत गिर गई है।

