Report by : CWN Desk
Published at :
एक हजार से अधिक रामभक्त ट्रेन में सवार,इनमें कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल
देहरादून। भाजपा की ओर से राम मंदिर दर्शन के लिए देहरादून से आस्था ट्रेन रवाना की गई। एक हजार से अधिक रामभक्त ट्रेन में सवार हैं। भाजपा कार्यकर्ता और शहर के विशिष्ठजनों को लेकर ट्रेन अयोध्या रवाना हुई।
इसके बाद भाजपा की ओर से ऋषिकेश से आगामी 29 फरवरी को भी आस्था ट्रेन रवाना की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने रामभक्तों को शुभकामना देते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे रामभक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। इससे पहले 8 फरवरी को ऋषिकेश से एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना की गई थी। जिसमें देहरादून तथा पौड़ी क्षेत्र से 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।