Connect with us

मौसम

देहरादून और नैनीताल समेत सात जिलों में आज बारिश का आरेंज अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन से जनजीवन बेहाल है। वहीं प्रदेश में वर्षा को लेकर चेतावनी जारी है। प्रदेश में आज दून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जगहों पर आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून समेत ज्यादातर जिलों में मध्यम से तीव्र बौछारों के एक-दो दौर हो सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement