Connect with us

उत्तराखण्ड

रानीपुर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, नाबलिग सहित दो हिरासत में, 8 बाइक बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉


-अभियुक्तों से पुलिस ने बरामद की चोरी की 8 बाइकें
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गुरूवार को बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से चोरी की 8 बाइकें बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक नाबलिग शामिल है। जबकि एक फरार बताया जा रहा है।
जनपद में हो रही दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम और धरपकड़ को लेकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रोक लगाने को कड़े दिशा-निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को गुरूवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रानीपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी संबंधी मामले में पुलिस ने 31 मई को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से नाबलिग सहित दो को हिरासत में लेते हुए चोरी की दो बाइकें बरामद की थी। दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनकी निशानदेही पर आधा दर्जन अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ग्राम जटोला दामोदर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर निवासी बिट्टू पुत्र मोहर सिंह बताया है। जबकि प्रदीप कुमार फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक युवक नाबलिग बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरों से 6 हीरो स्पलेंडर प्लस, 1 हीरो सुपर स्पलेंडर, 1 हीरो स्पलेंडर बरामद की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, मनोज सिरौला, हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी, कांस्टेबल सतवीर सिंह, गंभीर तोमर, अजय कुमार, रविंद्र, दीप गौड़ शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement