Report by : CWN Desk
Published at :
स्कूल में बच्चों से पढ़वाई नमाज, अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हनुमान चालीसा पाठ
स्कूल में बच्चों से पढ़वाई नमाज, अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हनुमान चालीसा पाठ

स्कूल में हंगामे के बाद सीएम ने बैठाई जांच, प्रधानाचार्य और आयोजक दो मुस्लिम शिक्षक निकाले
हाथरस।
हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल पर बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप लगा है। अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर स्कूल गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
अभिभवकों ने कहा कि मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चे फैंसी ड्रेस में स्कूल आए थे। नमाज पढ़वाने से पहले बच्चों के हाथ से कलावे भी कटवा दिए। मामले सामने आने के बाद डीएम अर्चना वर्मा ने जांच कमेटी बना दी है। एसडीएम सदर को जांच कमेटी का अध्यक्ष और डीआईओएस को सदस्य बनाकर 5 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट मांगी है। स्कूल प्रशासन ने प्रिसिंपल सोनिया को निष्कासित कर दिया गया है। कार्यक्रम आयोजित करने वाले 2 मुस्लिम शिक्षक इरफान और रिजवान को भी निष्कासित कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›