Report by : CWN Desk
Published at :
कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

राजकीय महाविद्यालयों में 117 योग प्रशिक्षकों की होगी तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक (एलटी) गढ़वाल एवं कुमांऊ के 1544 पद, वन विभाग में स्केलर के 200 व वाहन चालक के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि समूह ग के 1774 पदों के लिए युवा 19 मार्च से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। एलटी के पदों की विज्ञप्ति जारी करने को लेकर बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार सहिंता से पहले विज्ञप्ति जारी होने से बेरोजगारों को बड़ी राहत मिली है।
राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर आउटसोर्स से भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग प्रशिक्षकों को अस्थायी रूप से 11 माह के लिए तैनाती दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक दिन 300 रुपये प्रति वादन अथवा अधिकतम 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने एक बयान में बताया कि नए शैक्षिक सत्र से नियत मानदेय पर योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। योग प्रशिक्षक के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष उपाधि होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। एक पद के लिए तीन पंजीकृत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›