Connect with us

उत्तराखण्ड

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती दो चरणों में होगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहले चरण में 2,917 पदों पर जिलेवार विज्ञप्ति जारी होगी, दूसरे चरण में 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी
देहरादून।
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती दो चरणों में होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जुलाई महीने तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले चरण में 2,917 पदों पर जिलेवार विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
मंत्री ने इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने, सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने शिक्षक भर्ती में देरी पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा, उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल खाली 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुए विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा, शिक्षकों के वार्षिक तबादले समय पर पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement