Connect with us

उत्तराखण्ड

23 और 26 मई से देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू होगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विमानन कंपनी एलाइंस एअर आगामी 23 और 26 मई से देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू करने जा रहा है।
कंपनी ने बीते छह मार्च को कुल चार शहरों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इनमें दो शहरों देहरादून-अयोध्या और पंतनगर-वाराणसी के लिए ही नियमित उड़ानें शुरू हो पाई थीं। अब बाकी दो शहरों देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
इन दोनों शहरों की फ्लाइटों को 23 और 26 मई से शुरू किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से भले ही चारों फ्लाइटों का शुभारंभ एक साथ किया गया था, लेकिन इनमें से दो फ्लाइटें देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर को बाद में ही शुरू किया जाना था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement