Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार: गंगा में डूबते 13 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2025 के दौरान शनिवार, 13 जुलाई को हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट एवं प्रेम नगर घाट पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की डीप डाइविंग टीमों ने गंगा नदी में डूब रहे कुल 13 श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। SDRF की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना समय रहते टल गई।
डूबते श्रद्धालुओं को बचाने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी श्रद्धालु हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए हुए थे, जिनमें सबसे कम उम्र का 11 वर्षीय बालक सारथी वर्मा (मुजफ्फरनगर) और सबसे अधिक आयु का 25 वर्षीय आशीष (गुरुग्राम) शामिल हैं।
कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम में उपनिरीक्षक पंकज खरोला, एएसआई प्रविंद्र धस्माना, मुख्य आरक्षी विजय एवं अन्य जवान शामिल रहे। वहीं प्रेम नगर घाट पर एपीसी दीपक मेहता, मुख्य आरक्षी कपिल कुमार व अन्य सदस्यों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
SDRF की सतर्कता और तत्परता से श्रद्धालुओं के जीवन की रक्षा हो सकी, जिसकी आमजन व प्रशासन द्वारा सराहना की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›