Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

नदी के दूसरी तरफ फंसे दम्पति को रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जनपद चमोली के जोशीमठ में रास्ता भटक

चमोली। आज दिनाँक 08 फरवरी 2023 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विष्णुप्रयाग में नदी के दूसरी ओर एक महिला व पुरुष फंसे हुए है जो मदद के लिए पुकार रहे है।

उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेने के उपरांत नदी पर रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए रोप को बांधा गया, जिसके उपरांत दोनों को पूर्ण सुरक्षा के साथ सकुशल किनारे पर लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कर्नल ने घर में काम करने वाली महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उक्त युवक द्वारा बताया गया कि वो दोनों पति-पत्नी है और दिल्ली के निवासी है जोकि यहां घूमने आए थे। घूमने के दौरान रास्ता भटकने के कारण वह दोनों नदी के दूसरे छोर पर चले गए। उक्त दोनों को सकुशल निकाल लिए जाने पर उनके द्वारा SDRF व जिला पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी और उत्तरकाशी में बादल फटे, कोई हताहत नहीं

व्यक्ति का नाम :- अमित उम्र – 26
महिला का नामा :- राखी उम्र – 25
निवास स्थान :- दिल्ली

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. उक्त निरीक्षक जगमोहन सिंह
  2. आरक्षी विकास कुमार
  3. आरक्षी विकास गुसाई
  4. आरक्षी अनूप कुमार
  5. आरक्षी अभिषेक मैंदोली
  6. आरक्षी रामकृष्ण
  7. चालक देवेन्द्र
  8. पैरामेडिक्स मुकेश कुमार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement