Connect with us

हरिद्वार

रुड़की: टोडा कल्याणपुर में युवक की नृशंस हत्या, चाकुओं से गोदकर शव मंदिर के पास फेंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। टोडा कल्याणपुर क्षेत्र में एक 42 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के एक मंदिर के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव निवासी कंवरपाल के रूप में हुई है, जिनकी पीठ पर चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं, साथ ही एक हाथ भी काटा गया था।

परिजनों के अनुसार कंवरपाल सुबह से ही लापता थे और लगभग तीन घंटे तक उनका कोई पता नहीं चला। जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो गांव के मंदिर के पास उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाने पर सात अभियंताओं का वेतन रोकने की सिफारिश

फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है ताकि हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें। सीओ पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला रंजिशन हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक के परिवार की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा सेवक दल ने पंतदीप गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

बताया जा रहा है कि कंवरपाल का बेटा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात है। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या अन्य गहरी साजिश तो नहीं है। पुलिस सभी एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement