Connect with us

उधमसिंह नगर

जनपद उधमसिंहनगर में SDRF द्वारा 34 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उधमसिंहनगर। जिले में शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुंडा क्षेत्र, मारिया स्कूल के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से स्कूली बच्चों समेत कई लोग नदी के दूसरी ओर फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस चौकी पतरामपुर से तुरंत SDRF को सूचना भेजी गई।
सूचना मिलते ही निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में SDRF रुद्रपुर टीम रेस्क्यू उपकरणों एवं राफ्ट के साथ घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने सबसे पहले स्थिति का आकलन किया और फिर नदी के दूसरे छोर पर फंसे लोगों तक पहुँचने के लिए राफ्ट का सहारा लिया। नदी का तेज बहाव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन SDRF जवानों ने हिम्मत और कौशल के साथ फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया।
लगातार प्रयासों के बाद टीम ने 11 पुरुष, 2 महिलाएँ और 21 स्कूली बच्चों समेत कुल 34 लोगों को सकुशल नदी पार कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकाला गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इससे पहले कुंडा क्षेत्र में ही SDRF टीम ने नदी में फंसे एक अन्य व्यक्ति को भी राफ्ट की सहायता से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया था।
स्थानीय लोगों ने SDRF की तत्परता और साहसिक कार्यवाही की सराहना की। टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी फंसे लोग सुरक्षित अपने घर लौट सके। SDRF उत्तराखण्ड की इस त्वरित और मानवीय पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि आपदा की हर परिस्थिति में यह बल जनता की सुरक्षा और राहत के लिए सदैव तैयार रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में हाईकोर्ट अधिवक्ता बनकर युवक को प्रेमजाल में फंसा ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement