Report by : CWN Desk
Published at :
टनकपुर से राजस्थान के दोरई अमजमेर के लिए 22 अप्रैल से एक जून तक समर स्पेशल ट्रेन

दून से गोरखपुर, हावड़ा, मुजफ्फरपुर को विशेष ट्रेनें
हल्द्वानी। रेलवे विभाग ने टनकपुर से राजस्थान के दोरई अमजमेर के लिए 22 अप्रैल से एक जून तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी की है। यह स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 22 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को शाम 6.55 बजे चलेगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह रेल टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली, दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम होकर राजस्थान के अजमेर दोरई तक चलेगी। दोराई से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को टनकपुर के लिए रवाना होगी।
ग्रीष्मकाल में रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए देहरादून से गोरखपुर, हावड़ा व मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि देहरादून से गोरखपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी।
यह ट्रेन देहरादून से सप्ताह में एक बार मंगलवार और गोरखपुर से बुधवार को चलेगी। वहीं, देहरादून से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। यह एक्सप्रेस देहरादून से गुरुवार और हावड़ा से शुक्रवार को चलेगी। जबकि देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से शुक्रवार और मुजफ्फरपुर से शनिवार को चलेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›