Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। सुभाष घाट पर स्थित राहुल बर्तन भंडार की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक आदमी से भी लंबा घोड़ा पछाड़ सांप दुकान में घुस आया। मौके पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भाग खड़े हुए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के संतन नेगी तुरंत टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सूझबूझ के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों ने संतन नेगी और उनकी टीम की तत्परता व साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।