Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन समिति ने स्कूल के बच्चों की बांटी शिक्षण सामग्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजकीय प्राथमिक स्कूल बमोरी मल्ली के बच्चों ने स्वागत गीत, कविताओं एवं श्लोक का पाठ किया


हल्द्वानी।
लगातार चलने वाले अभियान के तहत आज दिनांक 4 मई को फिर एक बार सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बच्चों की शिक्षण सामग्री  राजकीय प्राथमिक विधालय बमोरी मल्ली नगर क्षेत्र की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित जी एवं श्रीमती दीपा जोशी की उपस्थिति मै  कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों मै वितरित की गयी।
आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कविताओं एवं श्लोक का पाठ किया गया।
सर्वप्रथम संस्था के *संस्थापक संयोजक नवीन पंत* एवं संस्था के सभी सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर स्कूल प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि सारथी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा आगे रहा है और हम् इस मुहीम को लगातार जारी रखेंगे। और हम यह भी सुनिश्चित करेंगे आगे कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव मै नहीं रहना चाहिए।
अपने सम्बोधन मै *संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी* ने कहा कि सारथी लगातार शिक्षा की मुहीम मै अपना योगदान दे रहा है और इस दिशा मै अभी कई महत्वपूर्ण कार्य  करने हैँ।
तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समय समय पर स्कूल पर आकर बच्चों को सामग्री वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन करने पर बहुत बहुत धन्यवाद देती हू। आशा करती हूँ कि आप इसी तरह आगे भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे। कार्यक्रम मै नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी,मंजू सनवाल,पूजा पंत,हेमा जोशी,केतन जायसवाल,बबिता टकवाल,भावना पाण्डे,रंजना जोशी,सोना तिवारी, मोनिका सिंघल, संदीप, कुलदीप आदि की मौजूदगी रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement