Connect with us

हरिद्वार

बारातियों को स्कार्पियो ने रौंदने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सड़क पर नाचते बारातियों पर चढ़ा दी थी स्कार्पियो, एक की हो गई थी मौत

हरिद्वार। दिनांक 10-02-2023 की रात्रि में थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक वाहन स्कार्पियो HR 70 B 7063 के चालक ने उक्त वाहन बारात पर गाडी चढा दी। वाहन की चपेट में आकर बैंड के सदस्य सागर पुत्र सुखपाल निवासी रायसी लक्सर की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 31 अन्य लोग घायल हो गये।
सुखद माहौल के बीच घटी इस दुर्घटना के संबंध में रायसी लक्सर निवासी सुखवाल की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 33/2023 धारा 304 पंजीकृत किया गया। आरोपितों की तलाश में जुटी टीम ने पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए स्कार्पियो ड्राइवर राकेश सैनी पुत्र रघुवीर निवासी शिव कालोनी, फतेहपुर पो0 छुटमलपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 को आज दिनांक 13.02.2023 को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पहले क्रोमा स्टोर का शुभारंभ

Select Language

Advertisement