Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी में सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालाढूंगी में रविवार को टेढ़ी पुलिया के पास स्कूटी फिसलने से हादसा हो गया। इस दाैरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्कूटी सवार दोनों युवक काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे थे। हादसे में अमित(30) पुत्र दीप प्रकाश निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा युवक ब्रजमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज रक्षाबंधन, दोपहर इस वक्त तक रहेगा भद्रा का साया और रक्षा सूत्र बांधने का इतने बजे से सही शुभ मुहूर्त
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement