Report by : कालू वर्मा
Published at :
स्कूटी और ट्रक चालक का हुआ झगड़ा, ट्रक से कुचला

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया ओरापी ट्रक चालक, मुकदमा
हरिद्वार। मामूली विवाद में ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार की हत्या करने वाले ट्रक चालक को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को भी कब्जे मे ले लिया गया है। मृतक की पत्नि ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खड़खड़ी निवासी ऋषभ की पत्नि अनिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 1 फरवरी की रात ऋषभ अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर श्यामपुर कांगड़ी की और से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंडीघाट पुल के समीप उनका एक ट्रक चालक से गलत तरीके से वाहन चलाने को लेकर विवाद हो गया। चंडी चौक पर जब उन्होंने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसके पति पर ट्रक चढ़ा दिया। जिसके उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताए गए नंबर के ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर आरोपी चालक मोनू कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थडियाओ जिला फतेहपुर यूपी को सप्तऋषि क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›