Report by : CWN Desk
Published at :
अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद प्रयागराज में धारा 144, इंटरनेट सेवा बंद

10 राउंड फायर, अतीक की कनपटी में मारी गई गोली, 17 पुलिस कर्मी सस्पेंड
प्रयागराज। माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्‍या करने से यूपी में तनाव की स्थिति है। आमजन में दहशत का माहौल है। इस हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गयी है। पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिस वालो कों ससपेंड कर दिया है।
अतीक और अशरफ की कल रात 3 युवकों ने गोली मारकर हत्या दज दी। 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। इस घटना में एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›