Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
जूनियर हाईस्कूल बुंगा की अर्चना कोहली का इंस्पायर्ड अवार्ड हेतु चयन

पिथौरागढ़। विकास खंड बिन के राजकीय जूनियर हाईस्कूल बूंगा की कक्षा 6 की छात्रा अर्चना कोहली का चयन इंस्पायर अवार्ड हेतु हुआ है। इस उपलब्धि के लिए के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बिण गणेश सिंह ज्याला, उप शिक्षा  अधिकारी भुवन प्रकाश उप्रेती ने  अर्चना को शुभकामनाएं दीं,राजकीय जूनियर स्कूल बुंगा की विद्यालय प्रबंधन  समिति की अध्यक्ष मीना देवी द्वारा अर्चना को शुभकामनाएं दीं एवं प्रतीक चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया। इस बाल वैज्ञानिक की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती जानकी पांडे द्वारा विद्यालय में उपस्थित समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अर्चना को शुभकामनाएं दी,अर्चना की मार्गदर्शक एवं विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती दीक्षा पाठक द्वारा बताया इस वर्ष तीन बच्चों के प्रोजेक्ट भेजे गए थे जिसमें से अर्चना का चयन हुआ।इस अवसर पर राधा दिगारी, सी आर सी जाख के प्रभारी समन्वयक मनोज कुमार,दिनेश भट्ट,राजेश उप्रेती,राजेंद्र प्रसाद, पुष्पा कोहली सहित समस्त सदस्यों द्वारा अर्चना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›