Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर। वरिष्ठ पत्रकार एवं देवभूमि मीडिया क्लब रामनगर के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै उर्फ जित्तू का निधन हो गया। जितेंद्र पपनै लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े रहे। उनके आकस्मिक निधन से रामनगर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनका शव घर मे ही सीढ़ियों के पास मिला। किसी राहगीर ने शव देखने के बाद आसपास लोगों की सूचना दी। इसके बाद परिवारजनों को इसकी जानकारी हुई। माना जा रहा है कि रात में सीढ़ियों से गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। सोशल मीडिया पर उनके कई करीबी और शुभचिंतकों ने संवेदना व्यस्त की है।