Connect with us

हरिद्वार

पौष्टिक फूड किट वितरण में श्रीमहंत राम रत्न गिरी और डॉ. बत्रा को राज्यपाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएमजेएन कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा एक साल से दी जा रही फूड किट

हरिद्वार- एसएमजेएन कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत कॉलेज प्रबन्ध समिति अध्यक्ष व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पौष्टिक फूडकिट का वितरण विगत वर्ष से प्रारम्भ किया गया था। रविवार को प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजभवन देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिहं द्वारा श्री महंत राम रत्न गिरी एवं कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि क्षय रोगियों को गोद लेकर भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराये जाने के अच्छे परिणाम सामने आयें। वहीं इस महत्वाकांक्षी योजना को इस वर्ष भी चालू रखा जायेगा तथा नि-क्षय मित्रों द्वारा हर माह पुष्टाहार उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कॉलेज परिवार द्वारा निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत 22 पौष्टिक फूड किटों का वितरण किया गया था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कालेज प्रबंधन समिती के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, श्री महंत राम रत्न गिरी का निर्देशन में सम्पूर्ण कालेज परिवार के सदस्यों एवं सभी निक्षय मित्रों का सम्मान है जो उनकी ओर से उन्होंने प्राप्त किया है। उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। महाविद्यालय द्वारा विगत वर्ष 22 क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पोष्टिक फूडकिटों का वितरण किया गया था। जिनमें निक्षय मित्रों में प्रमुखतः प्रो. सुनील कुमार बत्रा, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जेसी आर्य, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. प्रदीप त्यागी,डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, श्रीमती कविता छाबड़ा, वन्दना सिंह, एमसी पाण्डेय, रिंकल गोयल, आलोक शर्मा व डॉ. शिवकुमार चौहान सम्मिलित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement