Report by : CWN Desk
Published at :
ऑपरेशन सिलक्यारा : सुरंग में फंसे श्रमिकों के नजदीक पहुंचने के साथ बढ़ रही दिक्कतें

टनल के अंदर काम कर रहे बचाव दल के लोगों के लिए प्रोटेक्शन अंब्रेला बनाया जा रहा
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान जोखिम में है। उन्होंने बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। तमाम अड़चनों, बाधाओं के बावजूद बचाव कर्मी श्रमिकों को सही सलामत सुरंग से बाहर लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। 
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अब टनल के अंदर काम कर रहे बचाव दल के लोगों के लिए प्रोटेक्शन अंब्रेला बनाया जा रहा है। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि ये बचाव टीम की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है।
चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। 14 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों की सेहत ठीक है। उन्हें लगातार पाइप के जरिए खाना दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है सभी मजदूर जल्द ही सकुशल बाहर आ जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›