Connect with us

हल्द्वानी

सूर्पनखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन हुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा महिला रामलीला का पांचवां दिन

हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा महिला रामलीला का पंचम दिवसीय मंचन किया गया।जिसमें सूर्पनखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण को दर्शाया गया। श्री राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण – लक्षिता, सीता – तेजस्विनी, भरत दिव्यांशी पहली सूर्पनखा- रितु कांडपाल ,दूसरी सूरपनखा -पूजा लटवाल, रावण-गीता दर्मवाल ,जोगी रावण -निर्मला  रौतेला, मारीच-गीता बिष्ट खर दूषण  सुमन साह रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मन्त्री श्री ललित जोशी  जी रहे। रामलीला में पुनर्नवा महिला समिति के सदस्य-अध्यक्ष लता बोरा एवं शांति जीना, कल्पना रावत,  जानकी पोखरिया, जया बिष्ट ,यशोदा रावत, तुलसी रावत , प्रेमा बृजवासी, मंजू बनकोटी,  कुसुम बोरा , अंजना बोरा और निर्मला बहुगुणा उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement