Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ ने रुद्रपुर में 1 किलो से अधिक अफीम पकड़ी, एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार

नशे के बड़े नेटवर्क को किया ध्वस्त, पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था ड्रग तस्कर एसटीएफ के रडार पर
रुदपुर।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली रुद्रपुर टीम के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कल शाम जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर रूम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 01 किलो 69 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि उसके गांव में अफीम की खेती होती है जिसके लिए सरकार द्वारा वहां लाइसेंस दिए गए हैं वहीं से वह सस्ते दाम में अफीम लाकर यहां रुद्रपुर में ऊंचे दामों में बेचने आया था ।
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल शाम एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड बॉर्डर पर ड्रग की बड़ी डिलीवरी होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम की बरामदगी हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त से ड्रग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड के ऐसे इलाके जो पड़ोसी उ0प्र0 राज्य की सीमा से लगे हुए हैं वहाँ पर उ0प्र0 के ड्रग माफिया द्वारा ड्रग की सप्लाई जाती है फिर वहाँ से उत्तराखण्ड के छोटे-छोटे ड्रग डीलर उसे पूरे उत्तराखण्ड में सप्लाई करते हैं, इस प्रकार नशे का नेटवर्क चलता रहता है। कल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है गिर0 अभियुक्त के विरुद्ध एसटीएफ द्वारा थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत मुकदमा पंजाकृत कराया गया है। नशे के खिलाफ उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही जारी रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ, उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1.रूम सिंह पुत्र भगवानदास निवासी जगन्नाथपुर मंजरा थाना सिरौली तहसील आंवला बरेली उत्तर प्रदेश 30 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
1 किलो 69ग्राम अवैध अफीम बरामद
एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
निरीक्षक श्री पावन स्वरूप
2.उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
मुख्य आरक्षी संजय कुमार
मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
आरक्षी अमरजीत सिंह
7.आरक्षी राजेंद्र सिंह महरा
आरक्षी नवीन कुमार
थाना रुद्रपुर पुलिस टीम
उप निरीक्षक केसीआर आर्य
कांस्टेबल अमित जोशी
कांस्टेबल महेंद्र सिंह

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›