Report by : Paras Bisht
Published at :
एसटीएफ ने चंपावत लोहाघाट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को 1 किलो 362 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

हल्द्वानी में बेचने की तैयारी में था तस्कर, पहले ही गिरफ्तार हुआ
हल्द्वानी।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रअंतर्गत मन्नार बैंड खेतीखान के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर  काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में   बेचने जा रहा था।
ANTF टीम एवं चंपावत पुलिस की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मुकेश चन्द्र सेल्ला को मन्नार बैंड के पास ललुआ पानी रोड खेतीखान, लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2024 में अब तक 9 किलो 703 ग्राम चरस की बरामदगी की जा चुकी है
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-
1.  मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत
बरामद माल का विवरण-
1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›