Connect with us

हरिद्वार

अवैध खनन भंडारण में स्टोन क्रशर सीज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में बाड़ीटिप क्षेत्र में मारा छापा, हड़कम्प मचा

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशो के क्रम में बाड़ीटिप क्षेत्र तहसील हरिद्वार में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर आज 16/2/23 को राजस्व टीम के द्वारा करवाई की गयी जिसमें निम्न स्टोन क्रशर किए गए सीज किया।
अवनी स्टोन क्रशर , गोमुख व एस॰एस॰  स्टोन क्रशर  को प्लांट स्वामी द्वारा बुग्गियो से माल लेने, मुख्य गेट पर सी॰सी॰टी॰वी॰ केमरे स्थापित ना होने , पैमाइश किये जाने ऑनलाइन पोर्टल में दर्शित उपखनिज की मात्रा और मौके पर जमा पाये गए उपखनिज में अंतर होने के कारण तीनो स्टोन क्रेशरों को सीज़ किया गया तथा परिसर के अंदर से ही खुदान का गड्ढा पाया गया है।
परिसर में पाए गए माल की नाप करके जुर्माना आरोपित किए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को जांच रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी अवैध खनन किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। तीनो प्लांटों की पैमाइश कर आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जायेगी।
      जिलाधिकारी महोदय की सख़्ती के बाद खनन क्षेत्रो में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी है। गंगा क्षेत्र के निकट स्थित बुग्गी वालों को सख़्त हिदायत दी गयी है कि अवैध खनन ना करें।
       यदि कोई भी स्टोन क्रेशर स्वामी बुग्गी से माल लेता है और पकड़ा जाता है तो सम्बंधित स्टोन क्रेशर के ख़िलाफ़ अवैध खनन की कार्यवाही की जायेगी तथा तत्काल प्लांट की आई0डी0 बन्द कर दी जाएगी। अवैध खनन की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी हरिद्वार, पूरन सिंह राणा, कानूनगो सुरेंद्र , लेखपाल नितिन व आशीष उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में झाड़ियों से मिला 3 साल बच्चे का शव, बच्चे को एक घर के आंगन से मां के सामने उठाकर ले गया था गुलदार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement